Haryana Kisan Good News: अगर आप भी हरियाणा प्रदेश में रहते हैं और किसान है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है। जैसा की आपको पता है कि हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, आज की इस खबर में हम आपको इसी प्रकार की बड़ी अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
किसानों के लिए बड़ा ऐलान
अब सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि रबी फसलों के प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा में बढ़ोतरी की जाएगी। बताया जा रहा है कि CM सैनी का यह फैसला प्रदेश की पांच फसलों पर लागू होगा। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं, जौ की फसल उत्पादन सीमा 15 क्विंटल से बढ़कर 16 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी गई। वही चने का औसत उत्पादन सीमा 5 क्विंटल से बढ़कर 6 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया गया।
प्रति क्विंटल हुई इतनी वृद्धि
इसी प्रकार सूरजमुखी का उत्पादन सीमा 8 क्विंटल से बढ़कर 9 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया गया। मूंग की फसल का औसत उत्पादन सीमा बढ़ाते हुए तीन क्विंटल से चार क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया गया। वहीं मसूर का औसत उत्पादन जो अभी तक फिक्स नहीं था, उसे भी प्रति एकड़ 4 क्विंटल पर फिक्स कर दिया गया। अगर आप भी इस प्रकार की खबरों के बारे में सबसे पहले और सही जानकारी पाना चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज जुड़ सकते हैं।